Bikaner Bikaner District Rajasthan

ईसीबी अशैक्षणिक कार्मिकों ने वेतनवृद्धि मुद्दे पर रखी अपनी बात

ईसीबी अशैक्षणिक कार्मिकों ने वेतनवृद्धि मुद्दे पर रखी अपनी बात
बीकानेर।अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में स्थापना वर्ष 1999 से श्रम आपूर्तिकर्ता के माध्यम से कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों पर शोषण का दौर लगातार चल रहा है। वर्तमान में उक्त कार्मिकों के प्रतिवर्ष होने वाली 05 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि संबंधी स्वीकृति अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के बीओजी द्वारा वर्ष 2013 में सक्षम स्तर पर स्वीकृत होने के उपरांत भी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मिलीभगत करके जानबुझकर रोक लगा दी गयी है। वर्तमान में महाविद्यालय में नवीन प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी इसको दृष्टिगत रखते हुए कार्मिकों द्वारा महाविद्यालय की छवि धूमिल ना हो इस कारण सक्षम स्तर पर अनुमोदित 05 प्रतिशत वेतनवृद्धि हेतु लगातार महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से अंहिसात्मक रूप से गुहार लगा रहे थें।
जिसके कारण महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्मिकों को कमजोर समझकर कुछ कार्मिकों को धमकाया जा रहा है कि आपने अगर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रर्दशन किया तो आपको नौकरी से हटा दिया जायेगा या अन्य प्रकार से दंडित किया जायेगा।
इस बात को लेकर समस्त कार्मिकों में रोष व्याप्त है और उन्होने आज महाविद्यालय पार्क में एकत्र होकर प्रशासन के इस रवैये से आकोषित होकर महाविद्यालय प्राचार्य से सामुहिक मिले। इस मौके पर कर्मचारी अध्यक्ष संतोष पुरोहित, महामंत्री दिनेश पारीक, सुरेन्द्र जाखड, अमित सिंह,अश्वनी पांडिया, रामस्वरूप,नरेन्द्र व्यास, हरिश ओझा, ओमप्रकाश,बादू देवी, मनीषा शर्मा,मोहन पुरोहित,परमेंद्र,मनोज व्यास,रामकिशन,मदन हर्ष,शिव शंकर आदि समस्त कार्मिकों ने भाग लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *