Bikaner Bikaner District Rajasthan

हर ग्राम पंचायत पर खुले गौशाला

राज्य सरकार पीपीपी मोड पर गो अभयारण्य बनाने को तैयार, संस्थाएं आगे आएं, पशुपालक लंपी रोग को लेकर गायों में वैक्सीनेशन करवाएं ताकि फिर से ये रोग ना आए, सेक्स सोर्टेड सीमन योजना अंतर्गत इस साल 10 लाख डोज सीमन का करेंगे वितरण, जिले में 26 मोबाइल वेटरनरी यूनिट से पशुओं का हो रहा निशुल्क इलाज, ब्राजीलियन गिर गाय देती है 40-50 लीटर दूध, राज्य में इसे दे रहे बढ़ावा, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत बीमित पशु की मृत्यु पर मिलेंगे 40 हजार रू.
बीकानेर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत पर गौशाला खुले। सरकार की ओर से गौशालाओं को सहयोग करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। श्री कुमावत मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिले के सभी गौशाला संचालकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होने गौशाला संचालकों की समस्याओं को सुना और ज्यादातर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीपीपी मोड गो अभयारण्य बनाना चाहती है। कोई संस्था या भामाशाह इसमें आगे आना चाहे तो उनका स्वागत है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे पशुओं में लंपी रोग को लेकर गायों में वैक्सीनेशन करवाएं ताकि ये रोग पशुओं में फिर से ना आए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी गौशालाओं में लंपी को लेकर वैक्सीनेशन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *