Bikaner Bikaner District Rajasthan

भैरव तुम्बड़ी सम्मान के लिए मांगे आवेदन

भैरव तुम्बड़ी सम्मान के लिए मांगे आवेदन
बीकानेर। सियाणा भैरव मेले से पूर्व प्रतिवर्ष भैरव साधक छोटूलाल ओझा की स्मृति में होने वाले छोटू ओझा भैरव तुम्बड़ी सम्मान को लेकर बारह गुवाड़ चौक स्थित रमक झमक आवास में एक बैठक रखी गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार सम्मान हेतु चयन में सेवाओं का विस्तार किया जाए। सम्मान की चयन प्रक्रिया में सेवा संस्थानों, भैरव सेवादारों एवं साधकों, पुजारियों के अलावा पूजा कर्मकाण्ड एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान देने वालों को भी इस सम्मान में शामिल किया जाए तथा इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएं। बैठक में रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ’भैरुं’ ने कहा कि 20 अगस्त तक रमक झमक को इसके लिए नाम भिजवाए जा सकते है। नाम चयनित होने पर उनको सूचित किया जाएगा। ओझा ने बताया कि इस आयोजन का यह 11 वां वर्ष है इसे तुम्बड़ी महोत्सव के रूप में मनाने को लेकर भी चर्चा हुई। दाऊ लाल आचार्य, प्रेम रतन छंगाणी, राधे कृष्ण ओझा ,पवन कुमार व्यास,अंजनी कुमार चुरा, श्रीमती प्रीति ओझा, लक्ष्मी ओझा एवं रामप्यारी चुरा ने अपने-अपने विचार रखे। वर्ष 2025 के तुम्बड़ी सम्मान समारोह की इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती रामकवरी ओझा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *