

शिविर में 301 यूनिट रक्तदान
बीकानेर। बीकानेर सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा ट्रस्ट की ओर से सेठ तोलाराम सुराणा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 301 की संख्या में समाजसेवकों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं, महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन का सहयोग किया कार्यक्रम की शुरुआत सेठ तोलाराम सुराणा के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वर्चुवली सेठ तोलाराम सुराणा को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदाताओं को संबोधित कर शुभकामना दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन सुराणा ने कहा आज हमारे ट्रस्ट लगातार 12 साल से रक्तदान शिविर लगाता है और आज के शिविर में रक्तदान शिविर में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सबके सहयोग से 301 यूनिट रक्तदान हुआ।
