

चरमराई हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि दिनांक 18 अगस्त को कर्मचारी मैदान जिला कलक्टर कार्यालय के सामने बीकानेर में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई हेतु 4 समूह में से 2 समूह में पानी दिलाने की मांग व बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन रखा गया है। धरने एवं विरोध प्रदर्शन में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र सहित बीकानेर जिले के किसान व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाग लेंगे। बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की काफी दयनीय स्थिति है, किसानों को कृषि हेतु पूर्ण बिजली नहीं मिल रही है साथ ही गांवों में भी घरेलू बिजली आपूर्ति के बूरे हाल को सुधारने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन रखा गया है।
