

गायिका वुसल इकबाल का कार्यक्रम 17 अगस्त को
बीकानेर। विरासत संवर्द्धन संस्थान के टोडरमल लालानी ने बताया कि दिल्ली घराने की प्रतिनिधि गायिका वुसत इकबाल खान एवं उनकी टीम द्वारा टी. एम. ऑडिटोरियम में 17 अगस्त, सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देगी। लालानी ने बताया कि इस आयोजन में संगत करने वाले संगतकारों की टीम भी दिल्ली से ही समागत होगी। इस हेतु लगभग 10 संगीतकारों की टीम रविवार सुबह ही बीकानेर पहुंच जायेगी।
