

साधु-साध्वियों के समर्पण से सीख ले
बीकानेर। गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य शुक्रवार को दत सूरी तप का समापन शुक्रवार को होगा। जैन समाज के प्रमुख आगम कल्पसूत्र पर क्विज प्रतियोगिता 18 अगस्त सोमवार को क्षमा कल्याण वाटिका,ढढ्ढा कोटड़ी में होगी। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्रीसंघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास स्थल पर मंगलवार को कन्हैयालाल भुगड़ी के चौविहार (बिना अन्न जल) के 49 दिन की तपस्या तथा ’’दादा दत्त सूरी’’ ’ व सिद्धि तप, अक्षयनिधि तप के तपस्वियों की अनुमोदना की गई। तपस्वी भुगड़ी व दादा दत्त सूरी व सिद्धि तप तपस्वियों का अभिनंदन 17 अगस्त को होगा।
प्रवचन- गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने गुरुवार को जिन शासन को समर्पित जैन साधु-साध्विंयों के जीवन से प्रेरणा लें। वे अपना आश्रय, सांसारिक विषय भोग की वस्तुओं, सुख, सुविधा, धन सम्पति का त्याग़ कर सत्य, अहिंसा, अचौर्य, अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए परमात्मा की बात जन जन तक पहुंचाकर सबके कल्याण का संदेश देते है। जिन शासन की प्रभावना करते है तथा लोगों को काम,क्रोध, लोभ व मोह आदि कषायों से बचाने तथा आत्म कल्याण करने का संदेश देते है। किसी गच्छ, पंथ व समुदाय का मुनि व साध्वी मिलने पर उनकी वंदना करें तथा उनके संयम और जिन शासन के प्रति समर्पण की अनुमोदना करें।
