

डॉ. अजय जोशी की पुस्तक ‘न्यारा निरवाळा निबन्ध’ पर पुस्तकालोचन 24 अगस्त को
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रृंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की तीसरी कड़ी इस माह में आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा। संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 24 अगस्त, आयोजित किया जाएगा। ‘पुस्तकालोचन’ की तीसरी कड़ी की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं साहित्य अकादेमी नई दिल्ली से पुरस्कृत कमल रंगा करेंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त करेंगे। वहीं मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गौरीशंकर प्रजापत होंगे।
