

सवाईमाधोपुर को 116 रनो से हराकर लगातार दूसरी जीत
बीकानेर। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में राजस्थान की राज्य स्तरीय सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता अन्तर्गत जयपूर मे खेले गये मैच में बीकानेर ने सवाईमाधोपुर को 116 रनो से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बीकानेर जिला क्रिकेट संघ के प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि बीकानेर की कविता की ताबडतोड बैटिंग करते हुए 20 चौकों की सहायता से नोट आऊट रहते 109 रनों की शानदार पारी खेल दूसरी छोर से नीलम ने भी शानदार खेलते हुए 69 रन बनाये। इस प्रकार बीकानेर की टीम ने 20 ओवर मे 1 विकेट पर 211 रन बनाये लक्ष्य का पीछा करती हुई सवाई माधोपुर की टीम 20 ओवर मे 6 विकेट खोकर मात्र 95 रन बना सकी बीकानेर टीम की प्रियंका, सरिता, नेहा, विजय लक्ष्मी, मनीषा इन सभी ने एक एक विकेट लिया संयुक्त सचिव अनिल सिडाना ने बताया कि बीकानेर का तीसरा मुकाबला अजमेर से होगा।
