Bikaner Bikaner District Rajasthan

आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा प्रारंभ

20 अगस्त तक संचालित होंगी परिक्षाएं
बीकानेर। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हुई। यह परिक्षाएं 20 अगस्त तक संचालित की जाएंगी।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बबीता जैन ने बताया कि इस परीक्षा में मुख्य परीक्षा की तर्ज पर ही अतिलघुत्तरात्मक, लघुत्तरात्मक तथा वर्णनात्मक तीनों ही प्रकार के प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है। जिससे विद्यार्थियों का मुख्य परीक्षा से पहले पूर्वाभ्यास हो सके। उन्होंने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन में लिखित परीक्षा के साथ ही असाइनमेंट तथा कक्षाओं में उपस्थिति के लिए अंक दिए जाएंगे। यह आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा कुल 30 अंक की होगी। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों को पास होने के लिए मुख्य परीक्षा तथा आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा दोनों में ही पास होना अनिवार्य है। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में अनुपस्थित रहने अथवा अनुत्तीर्ण होने पर संबंधित विषय में बैक लगेगी और विद्यार्थी को अगले सेमेस्टर में पुनः परीक्षा देनी पड़ेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा को गंभीरता से लेने तथा इसमें अनुपस्थित ना रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *