

14 अगस्त को बीकानेर में होगी जनसभा
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित दौरे से पूर्व आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसान आयोग व संभाग प्रभारी अध्यक्ष सी आर चौधरी, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कोर कमेटी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। किसान आयोग अध्यक्ष सी आर चौधरी ने बताया में 14 अगस्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम सुबह 11 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा जिसमें मुख्यमंत्री विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी इस पर आमजन को संबोधित करेंगे।
