

सीवरेज परियोजना के लिए 952.83 लाख की तकनीकी स्वीकृति
बीकानोर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत देशनोक नगर पालिका को सीवरेज एवं मलजल निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 952.83 लाख (9.5 करोड़ रुपये) की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार के अधीन निदेशालय स्थानीय निकाय द्वारा 28 जुलाई 2025 को आयोजित तकनीकी समिति की बैठक में दी गई। इस परियोजना के अंतर्गत देशनोक में 2600 ज्ञस्क् (किलोलीटर प्रतिदिन) क्षमता का एमबीबीआर (डठठत्) आधारित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा, जिससे नगर की सीवरेज समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
