Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा जनता को झूठ से बरगलाना बंद करें

भाजपा जनता को झूठ से बरगलाना बंद करें
बीकानेर। शहर की मूलभूत समस्याओं में से एक कोटगेट और सांखला रेल फाटकों की समस्या का समाधान दो बार कांग्रेस की सरकारों ने ही किया और वित्तीय स्वीकृति कार्यादेश के साथ जारी की लेकिन भाजपा अपने मूल स्वभाव के तहत इसमें रोड़े अटकाने का कार्य ही करती रही। हाल ही में कल जारी हुए अंडरपास के आदेश में जनता के बीच बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास और भाजपाई नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा यह जतलाने की कोशिश की जा रही है कि उक्त कार्य जेठानंद व्यास के कारण हो रहा है जो कि निराधार बेबुनियाद और तथ्य के साथ छेड़छाड़ करने का कुत्सित प्रयास है जिसका बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में भर्त्सना कर रही है। संगठन महासचिव नितिन वत्स ने इस पर विरोध दर्ज करवाते हुए विधायक व्यास को कहा कि जनता के बीच झूठ ना फैलाये।
चार बार से सांसद अर्जुनराम मेघवाल जी द्वारा ये कहा जाता रहा कि अब जल्दी ही समाधान करवाएंगे लेकिन नहीं हुआ। आखिरकार एक बार फिर 2021 में राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अंडर पास की वैकल्पिक योजना पर कार्य प्रारंभ किया और 2023 में तकनीकी व्यक्तियों और एजेंसी द्वारा इस पर सहमति देने के बाद दोनों फाटकों के अंडर पास के लिए 35 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति और कार्यादेश जारी कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *