

गाजे-बाजे से निकली परमात्मा की सवारी व लगा मेला
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, म.सा.साध्वी दीपमाला आदि ठाणा शिवबाड़ी में गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में सोमवार दशम को शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में भक्ति संगीत के साथ पंच कल्याणक पूजा, परमात्मा की सवारी तथा मेले का आयोजन सकलश्री जैन संघ के तत्वावधान में हुआ। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. आदिठाणा सोमवार को ही बीकानेर पहुंच गए । मंगलवार को ढढ्ढा कोटड़ी में सुबह नौ बजे उनका नियमित प्रवचन होगा।भक्ति संगीत के साथ हुई गंगेश्वर पार्श्वनाथ की पूजा व गाजे बाजे से निकी सवारी में गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथनप्रभ सागर व बालमुनि मीतप्रभ सागर, बीकानेर की साध्वीश्री दीपमाला, शंखनिधि, लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि तथा बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। श्रावक-श्राविकाएं बीकानेर शहर, गंगाशहर, भीनासर, उदासर, उदयरामसर, नाल, लूणकरनसर, नोखा व देशनोक आदि स्थानों से पहुंचे थे। पंच कल्याणक पूजा में विचक्षण महिला मंडल, वरिष्ठ गायक सुनील पारख व अरिहंत नाहटा ने प्रभु भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई परमात्मा की सवारी में शामिल गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर तथा साध्वी दीपमाला व शंख निधि मंत्रजाप करते हुए चल रहे थे, वहीं श्रावक-श्राविकाएं जयकारा लगा रहे थे। मंदिर से रवाना होकर सवारी शिवबाड़ी के तालाब तक पहुंचकर वापिस गंतव्य स्थल पर पहुंची।
