Bikaner Bikaner District Rajasthan

हर घर तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त

हर घर तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिले के आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा के संयोजक व सहसयोजक नियुक्त किये गये। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन हेतु भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है जिसमें जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका को संयोजक, मांगीलाल गोदारा, नरेंद्र चौहान को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा तिरंगा यात्रा 10 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक देहात के सभी मंडल और जिला स्तर पर निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना है। यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है। तिरंगा यात्रा भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुँचाएगा जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे और तिरंगे के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *