Bikaner Bikaner District Rajasthan

आर.पी.वी.टी. 2025 का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

आर.पी.वी.टी. 2025 का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा 03 अगस्त (रविवार) को बीकानेर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर शहर में 32 केन्द्रों पर पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आर.पी.वी.टी.-2025 सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने परीक्षा संचालन के दौरान बीकानेर कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों से समन्वय स्थापित किया एवं बीकानेर परीक्षा केन्द्रों पर सुव्यवस्थित निष्पक्ष परीक्षा संपादन हेतु दौरा किया। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. उर्मिला पानू ने बताया कि इस बार राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट में कुल 13101 परीक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश-पत्र जारी किए गए थे जिनमें से बीकानेर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर के 32 परीक्षा केन्द्रों पर 9670 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस परीक्षा में 73.82 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर, आई.डी. प्रुफ जांच एवं बायोमेट्रीक सत्यापन के पश्चात् प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निष्पक्षता को बनाये रखने और परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक और सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पैनी नजर रखने के लिए उड़न दस्तों और पुलिस जाब्तों का बन्दोबस्त किया गया। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। सम्पूर्ण परीक्षा संचालन के दौरान निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई विभिन्न केन्द्र की समस्याओ के समाधान हेतु उपस्थित रहे। कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सफल परीक्षा आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *