

पुनर्वास गृह में कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। आर. एल. जी. संस्थान द्वारा संचालित चैरिटेबल विद्यालय के बच्चों ने मित्रता दिवस के उपलक्ष में वृंदावन एंक्लेव स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में कार्यक्रम आयोजित किया। परिवार से बिसरे एकांकी जिंदगी गुजार रहे इन बुजुर्गों को जब बच्चियों ने तिलक लगाकर मित्रता का धागा बांधा और पैर छूए तो वे काफी खुश और भावुक हुए। संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों से दोस्ती के बहुत बड़े मायने हैं। उनसे दोस्ती कर जिंदगी के अनुभव हासिल किए जा सकते हैं, जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में विनोद कुमार, विक्रम सिंह,श्रवण राम,प्रवीन ,सुमन,बबीता चौधरी आदि उर्पिस्थतथे।
