Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वर्ण आभूषणों से होगा श्रीलालेश्वर महादेव का श्रृंगार

स्वर्ण आभूषणों से होगा श्रीलालेश्वर महादेव का श्रृंगार
बीकानेर। इस वर्ष शिवबाड़ी में वार्षिक मेला 4 अगस्त श्रावण शुक्ला दशमी सोमवार को भरेगा इस दिन श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में पंचमुखी श्रीलालेश्वर का स्वर्ण आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जायेगा। मंदिर के अधिष्ठाता पूज्य स्वामी विमर्शानंदगिरि जी ने बताया कि सन् 1880 में बीकानेर के तत्कालीन महाराजा श्रीडूंगरसिंह जी द्वारा अपने पिता की स्मृति में श्रीलालेश्वर महादेव को समर्पित इन आभूषणों को सुरक्षा की दृष्टि से देवस्थान विभाग के माध्यम से राजकीय कोष में रखा जाता है तथा रात्रि को इन आभूषणों को उन्हें मानव प्रबोधन प्रन्यास के कार्यकर्ताओं, देवस्थान विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी सुरक्षा एवं व्यवस्था के साथ राजकोष में जमा कर दिया जाता है। इनकी सुरक्षा एवं व्यवस्था हेतु प्रन्यास के युवा कार्यकर्ता एवं पर्याप्त मात्रा में पुरुष एवं महिला सुरक्षा कर्मी भी रहते हैं।
मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि वार्षिक मेले के अवसर पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों द्वारा राजकीय कोष कार्यालय से इन आभूषणों को मंदिर में लाया जाएगा तथा मंदिर अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंदगिरि जी महाराज, मुख्य पुजारी श्यामसुंदर पारीक, पं. गणेश मिश्रा, पं. नंदकिशोर द्विवेदी एवं भक्तों द्वारा इन आभूषणों द्वारा लालेश्वर का दिव्य स्वर्ण आभुषणों से श्रृंगार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *