

राज्य स्तरीय सम्मेलन 1 से 3 अगस्त तक
बीकानेर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति राजस्थान का 13 वां राज्य सम्मेलन एक से तीन अगस्त को बीकानेर में होगा। सम्मेलन में महिला सवालों पर चर्चा की जाएगी। आयोजक डॉ सीमा जैन ने बताया कि सम्मेलन में माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में दबी महिलाओं की कर्ज माफी,मनरेगा के ठीक कार्यान्वयन,नागरिक सुविधाओं,स्मार्ट मीटर के खिलाफ,दलितों व अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ,बेरोजगारी के खिलाफ,कामकाजी महिलाओं बारे प्रस्ताव रखे जाएंगे। वहीं एकल महिलाओं की समस्याओं,महिला हिंसा,नशे के खिलाफ महिलाओं की भूमिका पर 4 कमीशन पेपर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संगठन कार्यालय के सचिव फरबानी सरकार, राजस्थान प्रभारी आशा शर्मा,सीकर सांसद अमराराम भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
