Bikaner Bikaner District Rajasthan

पदयात्रियों की सेवा, भामाशाहों का किया सम्मान

पदयात्रियों की सेवा, भामाशाहों का किया सम्मान
बीकानेर। न्यू तरुण मंडल समिति नत्थूसर बास का 28वां वार्षिक भामाशाह सम्मान समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष सुरेश सांखला ने बताया कि खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका का मुख्य आतिथ्य रहा। समारोह में राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज का पावन सान्निध्य रहा। बजरंग धोरा पर आयोजित इस समारोह में भामाशाहों व श्रेष्ठ कार्य करने वाले राजसेवकों को सम्मानित किया गया। सचिव प्रहलाद जाखड़ ने बताया कि भामाशाह ओमप्रकाश राठी द्वारा बीकानेर से करीब 73 किमी दूर राणेरी गांव में लगभग डेढ़ बीघा जमीन तरुण मंडल के सुपुर्द की गई है। इस जमीन पर संस्था द्वारा 12 शौचालय, 30 स्नानघर, एक बड़ा कमरा व पानी की टंकी का निर्माण तथा चारों ओर तारबंदी करवा दिया गया है। कोषाध्यक्ष श्याम सांखला ने बताया कि बाबा रामदेव जाने वाले पदयात्रियों के लिए भामाशाह ओमप्रकाश राठी द्वारा दिया गया सहयोग धर्मक्षेत्र में श्रेष्ठ पुण्य कार्य है। इसके साथ ही उन भामाशाहों को भी साधुवाद जिन्होंने पदयात्रियों की सुविधार्थ इस भूखंड पर शौचालय, स्नानघर आदि निर्माण कार्य में सहयोग किया। समारोह में डॉ कन्हैया कच्छावा, डॉ. मुकेश वाल्मिकी, डॉ. कुलदीप सैनी, डॉ. नौरंगलाल महावर, पार्षद मुकेश पंवार, एडवोकेट महावीर सांखला, समाजसेवी पवन महनोत, पूर्व पार्षद रमेश भाटी, सीटीओ जीएसटी सुखराम गोदारा का आतिथ्य रहा। कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर सांखला ने किया।
इनका हुआ सम्मान
टीकमचंद भाटी, लोक अभियोजक शिवशंकर स्वामी, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह भाटी, श्याम सांखला, महादेव सांखला, मोहन गाट, कैलाश रिंटोड़, महेश सांखला, उमेश बोहरा आदि का सम्मान किया गया।
सात दिन निरन्तर जारी रहता है सेवा शिविर
न्यू तरुण सेवा मंडल समिति नत्थूसर बास के महासचिव मोहनलाल गाट ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से संस्था द्वारा बाबा रामदेव जाने वाले पदयात्रियों के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, चिकित्सा व स्नान आदि सुविधाओं के लिए शिविर लगाया जाता रहा है। लगातार सात दिन तक समिति के सेवादारों द्वारा पदयात्रियों की सेवा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *