Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रतिनिधि दल ने सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र की वार्ता

प्रतिनिधि दल ने सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र की वार्ता
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने नव पदस्थापित पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की व पुष्पगुच्छ के द्वारा स्वागत किया एवं उपरणा, स्मृति चिन्ह् द्वारा अभिनन्दन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने व्यापार मण्डल की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। राठी ने बताया कि बीकानेर में यातायात की सूचारू व्यवस्था हेतू प्रशासन से निरन्तर वार्ता जारी है, और प्रशासन इसमें सहयोग भी कर रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतू आपका सहयोग भी अपेक्षित है। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक बीकानेर जयपुर नेशनल हाईवे पर सबसे अधिक दुर्घटना हुई एवं निरन्तर बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सड़क को फॉर लाईन करने हेतू वार्ता हुई एवं हाईवे पर पशुओं के आवागमन से होने वाली दुर्घटनाओं के समाधान हेतू वार्ता हुई। पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा ने विश्वास दिलाया कि बीकानेर की समस्याओं के निराकरण एवं बीकानेर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा व बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कार्यो में सहयोग किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष वैद प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य जानकी प्रसाद हर्ष, सुभाष मितल, प्रेम शंकर जोशी, भंवर सिंह राजपुरोहित, बजरंगलाल, विनोद भोजक, विजय बाफना, शांन्ति लाल कोचर, विजय रांका, तरूण गुरेचा, राजु मेहरा, कुलदीप रंगा साथ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *