Bikaner Bikaner District Rajasthan

क्लब के समर्पण, नेतृत्व और नवाचार को मिला सम्मान

क्लब के समर्पण, नेतृत्व और नवाचार को मिला सम्मान
बीकानेर। ग्वालियर में हुए रोटरी के प्रांतीय आभार समारोह में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने एक बार फिर अपने शानदार काम से जिले का नाम रोशन कर दिया। निवर्तमान प्रांतपाल राहुल श्रीवास्तव ने क्लब को सेवा और मैत्री श्रेणी में कुल 14 अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। 7 खास पुरस्कार भी मिले, जो क्लब के समर्पण, नेतृत्व और नवाचार का को लेकर दिए गए हैं। सम्मान समारोह में क्लब की अगुवाई कर रहे अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील चमड़िया और असिस्टेंट गवर्नर डॉ. मनोज कुड़ी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *