

टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की बैठक संपन्न
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चेप्टर की बैठक श्याम सुंदर सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । आर के शर्मा ने बताया कि बैठक के शुरुआत में श्याम सुन्दर सुथार ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताते हुए देहरादून की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के स्टूडेंट मेम्बर-इंटर्नस क्रिश मिगलानी, सुश्री चार्वी गुप्ता व सोनिया मोदी के आठ सप्ताह की इंटर्नशिप पर प्रकाश डाला। इस मौके पर श्रीमती इन्दु बाला बोयल, सुनीता सुथार, आर के शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, रतन कुमार बोयल, मांगी लाल सेवग, डा. सुधीर मित्तल, गोपी चंद शर्मा, नीरज चौहान, सुनील गुप्ता, क्रिश मिगलानी, सुश्री चार्वी गुप्ता, सोनिया मोदी, एम. के. गुप्ता, डा. नटवर लाल, डा. सविता परमार तथा श्रीमती पुष्पा सहित अन्य उपस्थित थे।
