Bikaner Bikaner District Rajasthan

बालक का सर्वांगीण विकास ही हमारा ध्येय‌

बालक का सर्वांगीण विकास ही हमारा ध्येय‌
बीकानेर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलनियासर में अंग्रेजी व गणित विषय की एक दिवसीय क्लस्टर कार्यशाला प्रधानाचार्य एवं पी ई ई ओ अमरसिंह के सानिध्य में आयोजित हुई। कार्यशाला में उपस्थित अंग्रेजी व गणित विषयाध्यापको का परिचय सत्र के बाद दक्ष प्रशिक्षक रामकिशन गोदारा , मुकेश चौधरी ने बेसलाइन, पदस्थापन पर चर्चा, पाक्षिक योजना निर्माण, विद्या प्रवेश, स्कूल रेडिनेस , कार्य पुस्तिका के उपयोग ,रचनात्मक आकलन, योगात्मक आकलन की प्रक्रिया की समझ, एबीएल किट ,कला किट के बेहतर उपयोग, वर्कबुक का उपयोग एवं रीडिंग कैंपेन के प्रभावी संचालन, गतिविधि आधारित कक्षा शिक्षण के क्रियान्वयन ,पोर्टफोलियो संधारण तथा विषय संबंधी शिक्षक विधाओं के बारे में संभागियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पीईईओ ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालक का सर्वांगीण विकास ही हमारा ध्येय होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ सहज, सरल व सुगम शिक्षण कार्य योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता राजनीति विज्ञान भंवरलाल मेघवाल ने शिक्षक ऐप द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं एबीएल किट के महत्व के बारे में बताया । व्याख्याता इतिहास रामकुमार रेगर ने अपने अनुभव शेयर कर विद्यालय में नामांकन बढ़ाने एवं अभिभावकों के सहयोग के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न पीईईओ क्षेत्र गुंदूसर , झाड़ेली ,मैनसर, जेसलसर, बिलनियासर के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *