

निर्माणाधीन गोल मंदिर में अभिषेक कल
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गच्छाधिपति आचार्य प्रवर जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर म.सा. के सान्निध्य में कल गंगाशहर के निर्माणाधीन भव्य श्रीपार्श्वनाथ जैन मंदिर (गोल मंदिर) में सुबह आठ से नौ बजे तक वर्धमान शकस्तवन अभिषेक होगा। अभिषेक के लाभार्थी फौजराज बांठिया पारस नाथ जैन मंदिर ट्रस्ट है। ट्रस्ट ने अभिषेक के बाद नवकारसी की भी व्यवस्था की है। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर शाखा (के.यू.प) के उपाध्यक्ष कमल चंद सेठिया व धर्मेन्द्र खजांची ने बताया कि गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर आदि ठाणा बुधवार स्थित जैन एन्क्लेव प्रवचन किए। वरिष्ठ श्राविका श्रीमती हुलासी देवी, पुखराज, ललित, नरेन्द्र व वीरेन्द्र पुगलिया आदि ने मुनिवृंद व बीकानेर की साध्वीश्री दीपमाला श्रीजी का वंदन अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के उपाध्यक्ष महावीर डागा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर शाखा (के.यू.प) के अध्यक्ष अनिल सुराणा, वरिष्ठ श्रावक महादेव सुराणा व राजेन्द्र लूणिया आदि उपस्थित थे।
