

चिकित्सक दिवस पर डॉ.अग्रवाल की पुस्तक का विमोचन
बीकानेर। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.श्याम अग्रवाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लिखी गई पुस्तक मेशटदाल टू माइल स्टोन ’’मसली हुई दाल से मील का पत्थर तक’’ का विमोचन नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों के अभिभावकों व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने चिकित्सक दिवस पर डॉ.अग्रवाल व डॉ.जैन का अभिनंदन किया।
डॉ.राहुल जैन ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर युवावस्था तक के सर्वांगीण विकास, उत्तम आहार, व्यायाम, चिकित्सा के बारे में डॉ.श्याम अग्रवाल ने उत्तम पुस्तक लिखी है। पुस्तक लेखन में सहभागिता निभाने वाली डॉ. युक्ता अग्रवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में सृजन में सहयोगी बनकर अनुकरणीय कार्य किया है। बच्चों के चिकित्सा एवं विकास की बहुत कम पुस्तकें है, लोकार्पित पुस्तक आमजन के लिए उपयोगी होगी।
