Bikaner Bikaner District Rajasthan

19 सेमी की एड्रेनल फियोक्रोमोसाइटोमा ट्यूमर की शल्य चिकित्सा

image description

19 सेमी की एड्रेनल फियोक्रोमोसाइटोमा ट्यूमर की शल्य चिकित्सा
बीकानेर। प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में एक दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन में 19 सेंटीमीटर की एड्रिनल फिओक्रोमोसाइटोमा ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाया गया। यह ट्यूमर भारत में अब तक ऑपरेट किए गए सबसे बड़े एड्रिनल ट्यूमर्स में से एक माना जा रहा है। यह ट्यूमर दाहिनी एड्रिनल ग्रंथि से उत्पन्न हुआ था। रोगी को लंबे समय से अनियंत्रित रक्तचाप, अत्यधिक पसीना आने और दिल की धड़कनों में तेजी की शिकायत थी कृ जो फिओक्रोमोसाइटोमा की प्रमुख लक्षण होते हैं। यह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति होती है जिसमें शरीर में अत्यधिक कैटेकोलामाइन हार्मोन बनते हैं। इस जटिल शल्य चिकित्सा का नेतृत्व प्रो. डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य, विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी ने किया। उनके साथ डॉ. योगेन्द्र, डॉ. अभिषेक और डॉ. नरेंद्र ने सटीक योजना और कुशल तकनीकी के साथ ओपन राइट एड्रिनलेक्टॉमी संपन्न की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *