Bikaner Bikaner District Rajasthan

खरीद में गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को भी दोषी माना जाएगा

खरीद में गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को भी दोषी माना जाएगा
बीकानेर। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि बीकानेर में सरसों और मूंगफली खरीद को लेकर बहुत शिकायतें आई। अगर भविष्य में खरीद को लेकर गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार के साथ साथ सभी संबंधित अधिकारियों राजफैड आरओ, मैनेजर, डीआर और सोसायटी अध्यक्ष को भी दोषी माना जाएगा। केवल संविदा कर्मी को मुल्जिम बनाकर सब बरी हो जाते हैं यह नहीं चलेगा। उन्होने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में खरीद को लेकर एक शिकायत नहीं आनी चाहिए। दक गुरुवार सुबह सहकार भवन में सहकारिता विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारी सोसायटी पर लोगों का विश्वास हो। हमारे यहां बिकने वाले उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हों। हम जो भी बेचेंगे, अच्छा ही बेचेंगे। यह बात नीचे तक जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम 32 लाख लोगों को लोन दे रहे हैं। इसके अलावा 70 लाख लोगों को किसान सम्मान निधि का पैसा दे रहे हैं। इन लोगों को लोन के लिए एप्रोच करें। हमारे लोन बैंकों से भी ज्यादा सुविधाजनक है।
बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीमती सुमन छाजेड़, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, बीकानेर खण्ड श्री राजेश टाक, उप रजिस्ट्रार डॉ कैलाश चंद सैनी, एमडी सीसीबी श्री मो. फारूक, प्राथमिक भूमि विकास बैंक के सचिव श्री वासुदेव सिंह, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी व सहकारी उपभोक्ता भंडार के महाप्रबंधक श्री रणवीर सिंह, तकनीकी सहायक सुश्री कपिला चोयल समेत खंड के सभी उप रजिस्ट्रार, प्रबंध निदेशक, केन्द्रीय सहकारी बैंक, सचिव भूमि विकास बैंक, विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां, महाप्रबंधक, सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार, क्षेत्रीय अधिकारी, राजफैड एवं खण्ड अधीन 42 क्रय विक्रय सहकारी समितियों के मुख्य व्यवस्थापक ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *