Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिजली समस्या के समाधान के लिए दिया ज्ञापन

image description

बिजली समस्या के समाधान के लिए दिया ज्ञापन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सुरपुरा, पांचू, बरसिंहसर, शेरेरा, केसरदेसर के ग्रामीणों सहित कई गांवों के प्रतिनिधिमण्डल ने विभिन्न बिजली सम्बन्धित समस्याओं को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान करवाने पर वार्ता की। सुरपुरा के किसानों ने भामटसर जीएसएस से सुरपुरा जीएसएस को अलग से नया ट्रांसफार्मर लगाकर विधुत लाइन जोड़ने तथा सुरपुरा जीएसएस में जर्जर इन्सुलेटर पोल व डिस को बदलने, ग्राम पंचायत पांचू में वंचित ढाणियों में विद्युत कनेक्शन करवाने, बरसिंहसर में कृषि कनेक्शन अधिक होने से विद्युत लोड बढ़ गया है, जिस कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है ज्ञापन में वर्णित समस्याओं का कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है। सियाग ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभी हाल में ही एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुले मंच पर बिजली उत्पादन और कनेक्शन के आंकड़ों की तुलना करने की चुनौती दी थी, आम जनता और किसान पर्याप्त बिजली आपूर्ति के अभाव में और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन के लिए तरस रहे हैं,बिजली की आपूर्ति नहीं होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि ज्ञापन सौंपने और वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सुरपुरा से मदनलाल भांभू, मूलाराम भांभू, दुलाराम खाती, पांचू से सोहनलाल मेघवाल व अशोक सियाग, शेरेरा से सरपंच भागीरथ गोदारा, केसरदेसर से श्रीकिशन गोदारा, बरसिंहसर से पप्पू गोदारा आदि के साथ पूनम चन्द भांभु, बृजलाल खाती, आदु राम भांभू, पूनम चन्द प्रजापत, श्रवण जाट, मांगीलाल जाट, ओमप्रकाश जाट, पुरखाराम महिया, गणेशाराम माहिया, पदमा राम पचार, चेनाराम गर्ग, चोखाराम माहिया, संजय रलिया, सोहन नाई सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *