Bikaner Bikaner District

मंदिरों और सार्वजनिक प्रन्यासों में किया योगाभ्यास

मंदिरों और सार्वजनिक प्रन्यासों में किया योगाभ्यास
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा राजकीय श्रेणी के मंदिरों एवं सार्वजनिक प्रन्यासों में योग उत्सव का आयोजन किया गया। विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि पहले योग पोर्टल पर विभिन्न मंदिरों एवं प्रन्यासों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के दिन सुबह 6 से 8 बजे के बीच में सरकार के निर्देशानुसार समस्त राजकीय मंदिरों एवं विभिन्न सार्वजनिक प्रन्यासों द्वारा योगाभ्यास किया गया। देवस्थान विभाग की टीम द्वारा राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर रसिक शिरोमणि, करणी जी सूरसागर, राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर लालेश्वर शिवबाड़ी में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा लूणकरणसर, कोलायत, गजनेर, सागर सहित विभिन्न तहसीलों के मंदिरों में योगाभ्यास किया गया। सोनी ने बताया कि योग उत्सव में देवस्थान विभाग के अधीन विभिन्न धार्मिक प्रन्यासों एवं मंदिरों से लगभग 480 व्यक्तियों ने योग अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *