Bikaner

देश में अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए 33 सुंदरकांड का सामूहिक पाठ

अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए 33 सुंदरकांड का सामूहिक पाठ
बीकानेर। धनुषधारी हनुमान मंडल की ओर से देश में शांति, प्रगति व सद्भाव स्थापित करने तथा अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए गोपेश्वर बस्ती के मोन्टी व्यास निवास में 19 से 21 जून 2025 तक अखंड 33 सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ के दौरान हनुमान जी, राम दरबार का विशेष पूजन व आरती की गई। सामूहिक पाठ में गोपेश्वर बस्ती के साथ , रानी बाजार बागीनाड़ा हनुमान मंदिर, गंगाशहर के अनेक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
वरिष्ठ रामायण पाठी मूलचंद सुथार के नेतृत्व पाठ में महेन्द्र कुमार व्यास, मनोज कुमार दाधीच, अभिषेक सेवग, श्यामजी उपाध्याय आदि मानस पाठी व गायकों ने में विभिन्न राग व तर्जों में रामचरित मानस की चौपाईयां गाकर वातावरण को पूर्ण भक्तिमय बनाए रखा। नगाड़ा वादन रामदेव सुथार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *