Bikaner Bikaner District

जल संरक्षण की ली शपथ

जल संरक्षण की ली शपथ
बीकानेरन। कृषि, उद्यान विभाग व आत्मा द्वारा ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत गुरुवार को कृषि भवन में किसान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक (आत्मा) मदन लाल रहे। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद किया व किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने जल संरक्षण के महत्त्व को रेखांकित करते हुए किसानों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ममता, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. केशव मेहरा और स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह गोदारा, डॉ एचएल देशवाल ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उद्यान विभाग द्वारा ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत सूक्ष्म सिंचाई पद्धति प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। सूक्ष्म सिंचाई पद्धति प्रदर्शनी में नन्दी पाइप्स के एमआईएस डेमो वाहन के साथ सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र डिस्क फिल्टर, सेंड फील्टर, हाइड्रो साइक्लोन फिल्टर के साथ मिनी फव्वारा व फव्वारा के घटकों का प्रर्दशन किया गया।
उप निदेशक (उद्यान) श्रीमती रेणु वर्मा ने किसानों को उद्यान विभाग द्वारा देय अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति प्रर्दशनी के बारे में बताया। इस दौरान किसानों ने प्रर्दशनी का अवलोकन करते हुए चर्चा की।
सहायक निदेशक कृषि उद्यानिकी मुकेश गहलोत ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी क्रम में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत कृषि भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी लक्ष्मण सिंह शेखावत, राजेन्द्र पहाड़िया, सोमा विश्नोई, देवेन्द्र सिंह, कान्ता मूंड, सोनिया भारतीय किसान संघ अध्यक्ष शम्भू सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *