

खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों में उत्साह का संचार
बीकानेर। पतंजलि योग समिति युवा भारत के तत्वावधान में एम.एम. ग्राउंड में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत आज बालक-बालिकाओं के लिए विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों ने पारंपरिक भारतीय खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें बोरी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, रस्साकशी,बाधा दौड़ आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं। इस अवसर पर बच्चों में खेलों को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला। शिविर में खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। बालिकाओं ने विशेष रूप से नींबू-चम्मच दौड़ में अनुशासन एवं संतुलन का परिचय देते हुए आकर्षक प्रदर्शन किया।
संयोजक नंदकिशोर गहलोत, भवानी शंकर सांखला, नरेंद्र सुथार, विकास जोशी, कन्हैयालाल भाटी, शोभा कच्छावा, करिश्मा, हेमलता, तुलसी, दीप्ति, डिंपल,जयश्री रंगा शारीरिक शिक्षक महावीर प्रसाद शर्मा तथा विजय किराडू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खेल की गतिविधियों को संचालित करने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
