Bikaner Bikaner District Rajasthan

महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी संपन्न 25 जून तक करनी होगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग

image description

महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी संपन्न कृ 25 जून तक करनी होगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग
जयपुर। प्रदेश के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक प्रवेश के लिए इस वर्ष भी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली से चयन किया गया। इस प्रक्रिया का शुभारंभ शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बटन दबाकर किया। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्ष 3737 विद्यालयों ने लॉटरी प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें 50,657 आवेदनकर्ताओं द्वारा 78,205 विद्यालय चॉइस भरी गई। लॉटरी के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को 25 जून तक अपनी ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी। रिपोर्टिंग केवल एक ही चयनित विद्यालय में मान्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *