

लेफ्टिनेंट जनरल राठी ने कोणार्क कोर की कमान संभाली
जयपुर। लेफ्टिनेंट जनरल एवीएस राठी, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने 17 जून 2025 को कोणार्क कोर के 28वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल से कार्यभार ग्रहण किया, जिन्होंने कोर को व्यावसायिकता और प्रशासनिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।लेफ्टिनेंट जनरल एवीएस राठी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं, उन्होंने अपने 34 साल के सेवा करियर के दौरान प्रतिष्ठित कमांड और स्टाफ नियुक्तियाँ संभाली हैं।
