Bikaner Bikaner District Rajasthan

लालगढ़ स्टेशन पर  8 2.50 करोड़ की वाशिंग लाइन और मेंटेनेंस सुविधा को मिली मंजूरी

image description

लालगढ़ स्टेशन पर  8 2.50 करोड़ की वाशिंग लाइन और मेंटेनेंस सुविधा को मिली मंजूरी
बीकानेर। बीकानेर केन्द्रीय कानून व न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया की लालगढ़ रेलवे स्टेशन को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने रू. 82 करोड़ 50 लाख 11 हजार रुपये की लागत से तीन अत्याधुनिक वॉशिंग लाइनों और एक कोचिंग मेंटेनेंस सुविधा की स्थापना को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना के तहत अब बीकानेर रेलवे को एक सशक्त और आधुनिक बुनियादी ढांचा प्राप्त होगा, जो ट्रेनों की नियमित सफाई, तकनीकी निरीक्षण, और समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करेगा।
अर्जुन राम मेघवाल ने अवगत कराया की यह महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के दौरे पर थे और उन्होंने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने स्वयं लालगढ़ वर्कशॉप और स्टेशन का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान बीकानेर रेलवे की ज़मीनी आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम अब इस स्वीकृति के रूप में सामने आया है।
नव स्वीकृत वॉशिंग लाइनों के बनने से बीकानेर में कोचों पर आधारित ट्रेनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि संभव होगी। एलएचबी कोच तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का प्रतीक माने जाते हैं। इससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और बीकानेर से देश के अन्य हिस्सों के लिए रेल संपर्क और अधिक सुगम हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *