Bikaner Bikaner District

ओझा ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ओझा ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा के बीकानेर आगमन पर गजनेर रोड स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा स्वागत किया गया। ओझा ने देहरू माता जी के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में जारी विकास कार्यों पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान सुशील ओझा द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने विप्र फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को इस दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर धनसुख सारस्वत, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रकला आचार्य, किशन जोशी, गोपाल पुरोहित उपाध्यक्ष गिरिराज आचार्य सहित विप्र फाउंडेशन के समर्पित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *