

दादाजी की साइकल पर पुस्तकालोचन 22 को
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक नवाचारों की शृंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम का आगाज़ इसी माह से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पुस्तक संस्कृति को समर्पित रहेगा। जिसकी प्रथम कड़ी नगर के प्रसिद्ध शायर-कहानीकार क़ासिम बीकानेरी के हिन्दी कहानी संग्रह ‘दादाजी की साइकल’ पर केन्द्रित होगी। संस्थान के रंगा ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 22 जून, 2025 वार रविवार को शाम 6.00 बजे नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित किया जाएगा।
