Bikaner Bikaner District

योग : एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

योग : एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास
बीकानेर। ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को प्रातः 6 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। आयोजन ‘योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर होगा।
आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से योग दिवस समारोह वृहद स्तर पर मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भी योग दिवस से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अब तक की तैयारियों के बारे में बताया। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक व योग दिवस समारोह नोडल प्रभारी डॉ. प्रभुदयाल जाट ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव ने सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के बैनर और पंपलेट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम आदिकाल से हमारी दिनचर्या का अंग रहे हैं। आज के भागदौड़ के दौर में इनकी प्रासंगिकता बढ़ी है।
इस दौरान आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक (संभाग) डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी, डॉ. हरिराम शर्मा और डॉ. इरशाद रफीक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *