Bikaner Bikaner District

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वार्षिक भौतिक  सत्यापन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वार्षिक भौतिक  सत्यापन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई
बीकानेर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को 15 जुलाई तक वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जिले में कुल 2 लाख 64 हजार 800 पेंशनर्स हैं। इनमें 1 लाख 87 हजार 756 वृद्वजन पेंशनर्स, 59 हजार 494 विधवा पेंशनर्स, 16 हजार 729 विशेष योग्यजन पेंशनर्स तथा 841 कृषक वृद्वजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं।
पंवार ने बताया कि अब तक लगभग 89.07 प्रतिशत (2 लाख 35 हजार 863) पेंशनर्स द्वारा अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया गया है। वहीं 28 हजार 937 पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन लम्बित हैं।
पंवार ने बताया कि पेंशनर्स द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क और ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से करवाया जा सकेगा। अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए विकसित एन्ड्राइड मोबाइल ऐप (राजस्थान पेंशन एंड आधार फेसआरडी) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
पंवार ने बताया कि यदि इस प्रक्रिया द्वारा किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने पर पेंशनर्स के संबधित पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी पेंशन पोर्टल पर लाॅगइन कर संबधित पेंशनर का पीपीओ नम्बर दर्ज करने पर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *