Bikaner Bikaner District

ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) का 14 वा उर्स मुबारक कल से

ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) का 14 वा उर्स मुबारक कल से
बीकानेर।  ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) का 14 वा उर्स मुबारक बुधवार से दाऊजी मंदिर के समीप पीर साहब की गली में अकीदत के साथ मनाया जायेगा।  उर्स के तहत चादर की रस्म,लंगर,तकरीर, नात ए पाक के कार्यक्रम होंगे।   गद्दीनशीन पीर मोहम्मद हफिजुल्लाह चिश्ती ने बताया कि बुधवार को दोपहर पीर साहब की गली से चादर का जूलूस निकलेगा जिसके तहत बड़ा कब्रिस्तान में चिश्ती बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई जाएगी । बुधवार और गुरुवार की रात पीर साहब की गली में तकरीर और नात ए पाक के कार्यक्रम होंगे तथा शुक्रवार की रात कव्वाली के कार्यक्रम होंगे जिसमे जोधपुर शौकत अंदाज रूहानी कलाम पेश करेंगे ।  उन्होंने बताया कि पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती, पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती के संरक्षण तथा पीर सैय्यद सोहैल हुसैन चिश्ती, कारी सैय्यद शोहेब हुसैन चिश्ती की सदारत में आयोजित कार्यक्रम में हाफिज नौशाद अहमद कादरी, गुलाम मईनुद्दीन जामी, मोहम्मद रमजान सुलेमानी नात ए कलाम पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *