Bikaner Bikaner District Rajasthan

संध्या प्रशिक्षण शिविर शुरू

संध्या प्रशिक्षण शिविर शुरू
बीकानेर। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार एवं अधिकाधिक शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के बंधुओ को ब्राह्मणोचित कर्म करवाने के उद्देश्य से शाकद्वीपीय ब्राह्मण वेद पाठी संघ द्वारा आयोजित संध्या प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय शिव शक्ति सदन, डागा चौक में हुआ। वेद पाठी संघ के विकास भोजक ने बताया की शिविर का शुभारंभ पंडित मांगीलाल भोजक, पंडित गिरधर पंडित शर्मा, आर के शर्मा एवं महेश भोजक द्वारा भगवान भास्कर के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पंडित मांगीलाल भोजक ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए बताया कि ब्राह्मण कुल में जन्मे व्यक्तियों को संध्या करना क्यों आवश्यक है । उन्होने आह्वान किया की सभी इसे अपने नित्यकर्म में शामिल करते संध्या पूजन अवश्य करें। इस अवसर पर महेश भोजक ने कहा कि इस पाश्चात्य युग में लोग सनातन संस्कृति से दूर हो कर पश्चिमी संस्कृति अपना रहें है जबकि पश्चिमी सभ्यता के लोग भी सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए इससे आकर्षित हो रहे है। इस अवसर पर आर के शर्मा ने कहा कि संध्या वन्दन के माध्यम से मन को आध्यात्मिक शांति एवं शारीरिक स्वस्थता का लाभ होता है। गिरधर पंडित शर्मा ने बताया की जैसे हमारे लिए शौच, दन्तधावन और स्नान अनिवार्य है वैसे ही ब्राह्मण कुल में जन्मे लोगो के लिए संध्या वन्दन एवं गायत्री मंत्र का जाप अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *