Bikaner Bikaner District

माली सैनी संस्थान में नई नियुक्तियां

माली सैनी संस्थान में नई नियुक्तियां
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा समाज में नई ऊर्जा और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी के मार्गदर्शन में युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के लिए नई नियुक्तियां की गई है। चौपड़ा बाड़ी से मुरली देवड़ा, भीनासर से बजरंग सांखला, चौतीना कुआं से महेश तंवर तथा केशराव कुआं महिला इकाई से नीलम तंवर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि युवाओं और महिलाओं को आगे लाकर संस्थान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है। यह नियुक्तियां समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *