Bikaner Bikaner District Rajasthan

लोक देवता हरिराम जी का वार्षिक जागरण और महा प्रसादी का आयोजन

लोक देवता हरिराम जी का वार्षिक जागरण और महा प्रसादी का आयोजन
बीकानेर। शहर की बेनीसर बारी के अंदर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी के अवसर पर लोक देवता हरिराम बाबा के प्राचीन मंदिर में वार्षिक जागरण और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। हरिराम बाबा मोहल्ला सेवा समिति की ओर से दिन भर पूजन, अर्चना, सायंकालीन महाआरती के बाद महाप्रसादी का भोग लगाया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस उत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *