Bikaner Bikaner District

व्यवसाय में आ रही दिक्कतों पर चर्चा, कई विषयो पर बनी सहमति

व्यवसाय में आ रही दिक्कतों पर चर्चा, कई विषयो पर बनी सहमति
बीकानेर। बीकानेर ऑयल मील एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बाफना की अध्यक्षता में बीकानेर संभाग के ऑयल मील व्यवसायियों ने बैठक का आयोजन कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जिसमे सभी ने अपने अपने व्यवसायों में आ रही दिक्कतों के निस्तारण के लिए राय रखी जिसमें मुख्यतः नेफेड द्वारा मूंगफली विक्रय की जा रही है जो कि दरों में काफी अंतर होने की वजह से मिलों द्वारा क्रय किया जाना संभव नहीं है। दरें अनुचित है इसके अलावा नेफेड द्वारा संचालित वेयर हाउसों में लिए जाने वाली पलदारी की दरे भी समान्तर नहीं है। बैठक में सचिव कन्हैया लाल जाखड ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कहा कि हमसब मिलकर इन विषयों को उचित स्थान तक पहुचाने का काम करेंगे। आवश्कता रही तो हम आन्दोलन करेगे। बैठक में सतीश गोयल, गोरछिया, सुरेन्द्र बोरावड, चन्द्रप्रकाश डेलू, जयचन्द लाल सेठिया, मुकेश डागा, श्याम सुन्दर सियाग, देवी दत शर्मा, विनोद भादू, रामनिवास जाखड, अखाराम जाखड, ओमप्रकाश बाना, श्रवण नाथ सिद, भागीरथ केवटिया, रामलाल सारण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *