

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों आवंटन के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से 30 जून सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी (प्रथम) ने बताया कि आवेदन पत्र शुक्रवार से जिला रसद कार्यालय में 100 रुपए का भारतीय पोस्टल आर्डर जिला रसद अधिकारी के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किया जा सकता है। राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के खंड 3(1) के अंतर्गत प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के संबंध में योग्यता, चयन मापदंड एवं अन्य दिशा निर्देश तथा रिक्त उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
