Bikaner District

छात्रावासों में प्रवेश के अंतिम तिथि 30 जुलाई

छात्रावासों में प्रवेश के अंतिम तिथि 30 जुलाई
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है।सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पवार ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र sso.rajasthan.gov.in पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस  के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए सभी वर्गों के छात्र के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।  प्रवेशित छात्रों को निःशुल्क आवास, भोजन व यूनिफॉर्म की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *