

लुणावत का बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने किया सम्मान
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, द्वारा मंडल के सदन में आज बछराज लुणावत राष्ट्रीय संयोजक (एस एफ यू संकल्प समिति- शांतक्रान्ति संघ) को आचार्य श्री विजय राज जी म सा की प्रेरणा से चलाए जा रहे आत्महत्या मुक्ति अभियान में निःस्वार्थ सेवा कार्य हेतु सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि प्रेरणा स्रोत आचार्य श्री विजय राज जी म सा द्वारा विश्व कल्याण के भाव से चलाए जा रहे इस अभियान ने देश ही नहीं वरन विदेशों तक अपनी पहचान बनाई है ,यह अत्यंत गौरव की बात है व लुणावत जी निरंतर अपनी सेवाओं से इसको संचालित करने में सफल हो रहे हैं, यह अनुकरणीय है। इसके अलावा सदन में विजय बाफना, शांतिलाल कोचर ने लुणावत के सेवा कार्यों हेतु सराहना की व सम्मानित किया।
