Bikaner Bikaner District Rajasthan

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय और राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NEILIT) बीकानेर के मध्य एमओयु

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय और राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NEILIT) बीकानेर के मध्य एमओयु
बीकानेर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर और राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NEILIT) बीकानेर के मध्य एमओयु हुआ । महाविद्यालय के प्राचार्य के के सुथार और राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NEILIT) बीकानेर के डॉ संजीव गुप्ता, कार्यकारी निदेशक द्वारा एक एमओयु हस्ताक्षर किये गये जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम निर्माण, विभिन्न सेमिनार, कांफ्रेंस, वर्कशॉप, विद्यार्थियों के इंटर्नशिप तथा प्लेसमेंट, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों बाबत किया गया है। डॉ संजीव गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस एमओयु को धरातल पर उतारते हुये विद्यार्थियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्रातिशीघ्र प्रारम्भ करने चाहिए । प्राचार्य के के सुथार ने कहा कि यह एम ओ यु विद्यार्थियों में प्रौधोगिकी नवाचार को बढ़ावा देगा । इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ यशबंशी माथुर-सहायक निदेशक, प्रशांत जोशी, प्रवक्ता, एम एस गौड़, एम आई काजी, एस एल राठी और सूर्य प्रकाश सभी विभागाध्यक्ष,डॉ एस एल प्रजापत एवं राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NEILIT) बीकानेर से जे मोहन कोली, संयुक्त निदेशक, श्रीमती अनीता भाटी, अतिरिक्त निदेशक एवं कपिल नयाल, संयुक्त निदेशक की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *