Bikaner Bikaner District

136 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवंटित किए जिले

136 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवंटित किए जिले
बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ अपना कर्त्तव्य निभा रही है। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार शिक्षा निदेशालय द्वारा मृतक आश्रितों को तत्परता से अनुकंपा नियुक्ति देने का कार्य किया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आशीष मोदी ने बताया कि निदेशालय द्वारा 136 मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर जिला आवंटन कर दिया है। उन्होंने बताया कि कुल अनुकंपा नियुक्ति में 52 कनिष्ठ सहायक, 52 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड तृतीय, 31 सहायक कर्मचारी और 1 कम्प्यूटर अनुदेशक है। अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों का परीक्षण करने के बाद आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) इनके दस्तावेजों की जांच कर इन्हें विद्यालय अथवा कार्यालय में रिक्त पदों पर पदस्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *